दिनांक:02/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई
Hardoi news:पाली में एंटी रोमियो टीम का सख्त अभियान, मंदिर-स्कूल और चौराहों पर संदिग्धों की जांच।
हरदोई के पाली क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पंथवारी देवी मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल और रामलीला चौराहा जैसे संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ की।अभियान के दौरान बिना किसी ठोस कारण के घूम रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई, वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना रहा।टीम में महिला कांस्टेबल रिया गुप्ता, दीप्ति यादव, प्रियंका राठौर और कांस्टेबल आकाश चौबे शामिल रहे, जिन्होंने पूरे अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे आम नागरिक, खासकर महिलाएं और छात्राएं, खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
![]()




स्टार भारत न्यूज़ 24



