पलिया बेडीजोर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर।

SHARE:

दिनांक:08/05/2026

हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट

पलिया बेडीजोर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर।

अरवल थाना क्षेत्र के पलिया बेडीजोर मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कीर्तियापुर गांव के पास उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर गांव निवासी उमाशंकर (35) पुत्र रावेंद्र बाइक से हरपालपुर की ओर आ रहे थे। वहीं बेहटालाखी गांव निवासी दीपू (25) पुत्र कल्लू हरपालपुर बाजार से खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहे थे। कीर्तियापुर गांव के पास दोनों की बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।ग्रामीणों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार और सड़क पर असावधानी के चलते हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More