सुखदेवपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, श्री साईं ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठा सील।

SHARE:

दिनांक:08/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता गुलफाम सैफी

सुखदेवपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, श्री साईं ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठा सील।

हापुड़ जनपद की धौलाना तहसील क्षेत्र के ग्राम सुखदेवपुर में शुक्रवार को प्रशासन और उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री साईं ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठे को सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार धौलाना दिव्यांशी सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भट्ठे पर पहुंची, जहां भट्ठे के संचालन से जुड़े अभिलेखों और व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक मानकों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सही पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए भट्ठे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक मांगेराम, क्षेत्रीय लेखपाल प्रभात कुमार, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित इकाइयों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्यावरण मानकों और प्रशासनिक नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई इकाई बिना अनुमति अथवा तय मानकों के विपरीत संचालित पाई जाती है तो उसके खिलाफ इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More