दिनांक:08/05/2026
हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट
Hardoi news: गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद में युवक की पिटाई, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।
अरवल थाना क्षेत्र के अधैया मजरा कटरी छोछपुर गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित विजयपाल (37) निवासी अधैया मजरा कटरी छोछपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई राधेश्याम के यहां आयोजित तिलक कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।आरोप है कि गांव के ही अमरेश और रमेश ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर विजयपाल को घायल कर दिया। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया।पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।अरवल थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
![]()




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



