हरदोई के अरवल में विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

SHARE:

दिनांक:09/05/2026

हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट

हरदोई के अरवल में विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

हरदोई जनपद के अरवल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के पिता ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बेटी की शादी 29 अप्रैल 2026 को लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद 4 मई को उनकी बेटी ससुराल से मायके आई हुई थी।परिजनों के अनुसार 6 मई 2026 की रात करीब 11 बजे विवाहिता अचानक घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन करने के बावजूद विवाहिता का कोई सुराग नहीं लग सका।परिवार द्वारा की गई तलाश के दौरान जानकारी मिली कि बघौली थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी पवन सिंह कथित रूप से विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद पीड़ित पिता ने अरवल थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।अरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और विवाहिता की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More