गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम कल्याणपुर में रितिक हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, दी ₹51 हजार की आर्थिक सहायता।

SHARE:

दिनांक:11/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम कल्याणपुर में रितिक हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, दी ₹51 हजार की आर्थिक सहायता।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में हुए चर्चित रितिक हत्याकांड के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 के वरिष्ठ नेता एडवोकेट सुधीर चौहान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। गांव पहुंचकर उन्होंने मृतक रितिक के परिजनों से मुलाकात की, शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।बताया गया कि 7 मई 2026 को ग्राम कल्याणपुर निवासी रितिक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और शोक का माहौल बन गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली गई थी।

रविवार 11 मई 2026 को एडवोकेट सुधीर चौहान गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बैठकर घटना की जानकारी ली और दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी ओर से मृतक के परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की तरफ से भी भविष्य में हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया।सुधीर चौहान ने कहा कि किसी भी परिवार के युवा सदस्य की इस तरह मौत होना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और पार्टी परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने और हर स्तर पर सहयोग करने का भरोसा भी दिया।इस मौके पर गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय लोग और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांव में अब भी घटना को लेकर गम का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण लगातार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More