दिनांक:13/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई
पाली नगर पंचायत पहुंचे एसडीएम अंकित मिश्रा, ईओ का कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश।
पाली/हरदोई। कस्बा पाली में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। नव नियुक्त उप जिलाधिकारी अंकित मिश्रा ने पाली नगर पंचायत के ईओ का कार्यभार संभालने के बाद बुधवार शाम नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार इससे पहले नगर पंचायत पाली के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू के पास था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर की साफ-सफाई, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए समय-समय पर जरूरी निर्देश जारी किए थे। हाल ही में उनका तबादला हरदोई सदर उप जिलाधिकारी पद पर होने के बाद सवायजपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी अंकित मिश्रा को सौंपी गई है।कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम अंकित मिश्रा पहली बार पाली नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े बाबू राकेश दीक्षित समेत अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर की साफ-सफाई, लंबित कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।इस दौरान उन्होंने कार्यालय में लंबित आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए और कर्मचारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। प्रशासनिक अधिकारियों की इस सक्रियता से नगर में विकास कार्यों और व्यवस्थाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
![]()




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



