दिनांक:13/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपई
हरदोई के पाली में डबल डेकर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में बड़ा हादसा, पांच बाराती घायल।
पाली/हरदोई। बुधवार सुबह हरदोई जिले के पाली क्षेत्र में निजामपुर पुलिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां डबल डेकर बस और राशन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस शाहजहांपुर के टॉपर गांव से बारात लेकर वापस लौट रही थी। हादसे के समय बस में कई बाराती सवार थे। दुर्घटना में पांच बाराती घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असंतुलन हादसे की वजह मानी जा रही है।
![]()




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



