सरस्वती ग्रुप में 30 कर्मचारियों का सम्मान, नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प।

SHARE:

दिनांक:19/08/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

सरस्वती ग्रुप में 30 कर्मचारियों का सम्मान, नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प।

हापुड़, 18 अगस्त 2026। सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य और समर्पण को प्रोत्साहित करने के लिए ‘स्टार ऑफ द मंथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मई और जून 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 30 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रत्येक माह के 15-15 कर्मचारी शामिल रहे।कार्यक्रम में नर्सिंग, प्रशासन, हॉस्टल, लैबोरेटरी, फार्मेसी, ऑपरेशन थिएटर, कंप्यूटर ऑपरेशन, मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी, मेस और अन्य विभागों के कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मान मिला।संस्थान के अनुसार, मई 2024 में शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 387 कर्मचारियों को ‘स्टार ऑफ द मंथ’ सम्मान दिया जा चुका है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ कार्यस्थल पर अनुशासन, जिम्मेदारी, टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन की संस्कृति को मजबूत करना है।कॉलेज ब्लॉक के एल.टी.-1 एवं 2 में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सिम्स स्टाफ के प्रार्थना गीत से हुई। स्टूडेंट्स काउंसिल ने स्वागत संबोधन दिया। जनरल मैनेजर एन. वर्धराजन ने अध्यक्षीय संबोधन किया, जबकि प्रिंसिपल डॉ. बरखा गुप्ता ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद चयनित कर्मचारियों को सम्मान प्रदान किया गया। सिम्स कर्मचारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी कर्मचारियों ने नशा विरोधी राष्ट्रीय शपथ भी ली। कर्मचारियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन डॉ. रम्या रामचंद्रन ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की। वहीं संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और उनके अच्छे कार्य को पहचान मिलना कार्यक्षमता तथा मनोबल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।कार्यक्रम को सीनियर एडवाइजर ब्रिगेडियर डॉ. आर.के. सहगल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मेजर जनरल चरनजीत सिंह अहलूवालिया, डायरेक्टर रघुवार दत्त और एचआर मैनेजर एल. रुबावथी का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिला।‘स्टार ऑफ द मंथ’ कार्यक्रम के जरिए सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कर्मचारियों की मेहनत और जिम्मेदारी को सम्मान देने के साथ-साथ बेहतर कार्य संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को भी मजबूती से सामने रखा।

Read More