पिलखुवा के सिखेड़ा में बुखार से युवक की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया।

SHARE:

दिनांक:10/09/2026

रिपोर्ट by संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा के सिखेड़ा में बुखार से युवक की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया।

पिलखुवा। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां करीब 30 वर्षीय युवक की बुखार के बाद मौत हो गई। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र लेखराज, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक राजकुमार पिछले करीब तीन दिनों से बुखार से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, बुखार के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।बताया गया कि राजकुमार की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। परिवार के कम उम्र के मुखिया की मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। राजकुमार की मौत के बाद पत्नी और दोनों मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद युवक की मौत होने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

वहीं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य जांच कराने और आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में बुखार या अन्य बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं तो समय रहते जांच और जागरूकता अभियान चलाया जाना जरूरी है।फिलहाल राजकुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ जाने की घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया है।

Read More