पिलखुवा में अवैध पटाखों के भंडारण का खुलासा, 5 कार्टून और 5 कट्टे बरामद; युवक गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:27/10/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी 

पिलखुवा में अवैध पटाखों के भंडारण का खुलासा, 5 कार्टून और 5 कट्टे बरामद; युवक गिरफ्तार।

पिलखुवा, हापुड़। त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 कार्टून और 5 प्लास्टिक कट्टों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पटाखे बिना आवश्यक अनुमति और लाइसेंस के बिक्री के उद्देश्य से रखे गए थे।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 की रात सिखेड़ा चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मदापुर मुस्तफाबाद के जंगल में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश दी और घेराबंदी के दौरान एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सलीम अहमद पुत्र सलीम अहमद, निवासी ग्राम मदापुर मुस्तफाबाद, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से पटाखों की खेप बरामद की।इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More