दिनांक 4/11/2026
पिलखुवा से संवाददाता इस्तेकार चौधरी

ग्राम बड़ौदा हिन्दुवान में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी


जनपद हापुड के ग्राम बड़ौदा हिन्दुवान में एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 नवंबर 2026 को रात्रि करीब 7 बजे सूचना मिली कि ग्राम बड़ौदा हिन्दुवान निवासी पूजा पत्नी सहदेव, उम्र करीब 26 वर्ष, ने शाम लगभग 4:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया गया है कि मृतका की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी महोदय एवं प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Author: starbharatnews24
Views: 39



