डासना पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, आजम खान से की मुलाकात; दिग्विजय सिसोदिया भी रहे मौजूद

SHARE:

दिनांक: 12/11/2026

रिपोर्टby  संवाददाता इस्तेकार चौधरी

डासना पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, आजम खान से की मुलाकात; दिग्विजय सिसोदिया भी रहे मौजूद

गाजियाबाद/डासना। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के डासना में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक माननीय शिवपाल सिंह यादव जी का आगमन हुआ। शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनके डासना आगमन के दौरान राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय आजम खान जी से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान धौलाना विधानसभा क्षेत्र संख्या-58 से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय शिशौदिया भी डासना में मौजूद रहे।

शिवपाल सिंह यादव जी के आगमन और आजम खान जी से मुलाकात के दौरान दिग्विजय शिशौदिया की मौजूदगी भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ समय बिताया और डासना में उनकी उपस्थिति रही।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का यह मिलन पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं धौलाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय शिशौदिया की सक्रियता भी क्षेत्रीय राजनीति में लगातार चर्चा में बनी हुई है।