दिनांक:14/11/2026
रिपोर्ट by संवाददाता इस्तेकार चौधरी


मसूरी प्रीमियर लीग के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दिग्विजय सिसोदिया, विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित



धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसूरी में आयोजित मसूरी प्रीमियर लीग (MPL-11) का फाइनल मुकाबला काजीपुरा स्थित हाई-टेक क्रिकेट ग्राउंड पर उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी वितरित कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय सिसोदिया का आयोजन समिति एवं उपस्थित खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।


उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक माहौल को मजबूत करते हैं।
अंत में दिग्विजय सिसोदिया ने मसूरी प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, खिलाड़ियों और सभी खेल प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।







