दिनांक:14/11/2026
रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे सिखेड़ा के परिवार की बाइक कैंटर से टकराई, महिला और मासूम की मौत।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। दुर्घटना में गुलशन और एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उधर, हादसे में महिला और मासूम बच्चे की मौत की सूचना जैसे ही गांव सिखेड़ा पहुंची, पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में शादी समारोह में शामिल होने की तैयारी थी, वहां अचानक मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
एक शादी समारोह में शामिल होने निकले परिवार के लिए यह सफर जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा बन गया। फिलहाल हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।














