दिनांक :14/11/2026
रिपोर्ट by सवाददाता इस्तेकार चौधरी

नूरपुर में किसान धरने में पहुंचे सपा के भावी प्रत्याशी प्रताप सिंह चौहान, गन्ना तौल कांटा हटाने की मांग को लेकर अधिकारियों से की वार्ता


धौलाना। धौलाना विधानसभा क्षेत्र संख्या-58 के गांव नूरपुर में मोदी मिल के लिए लगाए गए गन्ना तौल कांटे के विरोध में चल रहे किसानों के धरने में समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी प्रताप सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे किसान भाइयों के बीच अपनी बात रखते हुए किसानों की मांगों का समर्थन किया।


प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि गांव के लोगों और किसानों की सहमति के बिना नूरपुर में मोदी मिल के लिए गन्ना तौल कांटा स्थापित किया गया है, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि नूरपुर क्षेत्र में पहले से ही तीन अन्य चीनी मिलें उपलब्ध हैं, ऐसे में किसानों की सहमति के बिना नया तौल कांटा लगाया जाना उचित नहीं है।

किसानों की इस समस्या को लेकर प्रताप सिंह चौहान ने धरने पर मौजूद किसानों के साथ संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने गन्ना तौल कांटे को जल्द से जल्द हटाने के लिए समय मांगा। इस पर प्रताप सिंह चौहान ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर कांटा नहीं हटाया गया तो किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। साथ ही गन्ने के समर्थन मूल्य में भी उचित बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिल सककिसान धरने के दौरान कृष्णपाल, मोहित, किरणवीर, राजकुमार, दीपक, अर्जुन चौधरी, धनवीर, निशांत भारद्वाज, मोहित चौधरी, हरीश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं किसान साथी मौजूद रहे।







