तस्वीर में इस शख्स की दिखी झलक, अनंत-राधिका की शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया भाई सिद्धार्थ का जन्मदिन

SHARE:

प्रियंका चोपड़ा आज मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए निक जोनास के साथ मुंबई आ चुकी हैं। हालांकि, उससे पहले प्रियंका और निक एक और जश्न में शामिल हुए हैं। एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने एक प्राइवेट बर्थडे पार्टी होस्ट की थी, जिसमें उनके दोस्त और भाई बहन भी धूम मचाते नजर आए। इस फोटो में निक जोनस और मनारा चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की ये तस्वीरें इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है।

पति संग प्रियंका चोपड़ा ने मनाया भाई का बर्थडे

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अफने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा द्वारा डिजाइन किए गए शानदार ब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके बगल में खड़े निक ब्लैक कलर की शर्ट और ट्राउजर में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। उनकी कैज़ुअल शान प्रियंका के ग्लैमरस लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रही थी। वहीं दोनों सिद्धार्थ चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

तस्वीर में इस शख्स की दिखीं झलक

सिद्धार्थ चोपड़ा 35 साल के हो गए और उनकी बहन प्रियंका उनके इस खास जश्न का हिस्सा बनने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं। प्रियंका और निक के अलावा, मन्नारा चोपड़ा भी पार्टी की एक तस्वीर में नजर आईं जो अब वायरल हो रही है। सिद्धार्थ की मंगेतर नीलम उपाध्याय भी इस पार्टी में शामिल हुईं। सिद्धार्थ ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना था, जबकि नीलम और मन्नारा ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था।

अनंत-राधिका की शादी में पहुचीं प्रियंका

प्रियंका और निक अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं। अक्सर वह अपने पति के साथ उनके कार्यक्रमों और समारोहों में देखाई देती हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को शुभ विवाह या शादी समारोह से शुरू होंगी। ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Leave a Comment

Read More