Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » नई दिल्ली » Somnath Bharti: AAP नेता सोमनाथ भारती ने अपनी ही पार्टी का खुलकर किया विरोध

Somnath Bharti: AAP नेता सोमनाथ भारती ने अपनी ही पार्टी का खुलकर किया विरोध

Somnath Bharti On Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) में कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश करने पर AAP नेता सोमनाथ भारती ने अपनी ही पार्टी का खुलकर विरोध किया है। आप विधायक ने गठबंधन को बेमेल बताते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी चुपके से साथ मिलकर काम करते हैं।

बता दें कि कांग्रेस हरिय़ाणा में आप के साथ गठबंधन की कोशिश में लगी हुई है। गठबंधन को लेकर कई दौर की मीटिंग हो चुकी है। हालांकि अभी तक कोई आम सहमति नहीं बन सकी है। वहीं दिल्ली कांग्रेस और दिल्ली आप पार्टी के कई नेता इस गठबंधन के खिलाफ हैं। इस लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच नाराजगी भी है।

आप विधायक सोमनाथ भारती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को बेमेल बताते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी चुपके से साथ मिलकर काम करते हैं। भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस नेताओं द्वारा AAP उम्मीदवारों के लिए कोई प्रचार नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने BJP को मदद की और जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और AAP नेता जेल ग‌ए वो कांग्रेस नेता अजय माकन की साजिश थी।

अकेले चुनाव लड़ने की मांग

सोमनाथ भारती ने आप पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि हरियाणा और दिल्ली में सभी सीटों पर उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। सोमनाथ भारती ने कहा कि हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन होने से पहले आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बने इसी तरह के गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने लोकसभा चुनाव में तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए, AAP के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। वहीं AAP उम्मीदवारों खासकर मुझे दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं द्वारा बिल्कुल भी समर्थन नहीं दिया।

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ढोंगी बाबा की काली करतूत: पीड़िता बोलीं- धमकी देकर कई बार की गंदी हरकत , प्रेत बाधा बताकर महिला से किया दुष्कर्म

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई है, जहां आस्था के नाम पर

Live Cricket