केन्या क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से हटाए गए डोडा गणेश नियुक्ति के एक महीने बाद ही

SHARE:

नई दिल्ली: भारत और कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश को केन्या पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से हटा दिया गया है. यह निर्णय दिसंबर में इस पद पर नियुक्त किए जाने के एक महीने बाद ही लिया गया है. अपने खेल करियर के दौरान भारत के लिए चार टेस्ट और एक मात्र वनडे खेलने वाले गणेश ने केन्या क्रिकेट बोर्ड के साथ एक साल का अनुबंध किया था. nation.africa पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट केन्या के कार्यकारी बोर्ड ने घोषणा की है कि गणेश की नियुक्ति अनुचित तरीके से की गई थी. क्रिकेट केन्या के लिए महिला क्रिकेट की निदेशक पर्लीन ओमामी ने बोर्ड के अन्य सदस्यों की ओर से पत्र पर हस्ताक्षर किए.

Leave a Comment

Read More