LG ने राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय को भेजा पत्र, इस दिन सीएम पद की शपथ ले सकती है आतिशी

SHARE:

दिल्ली की नई CM आतिशी मार्लेना का नाम विधायक दल की बैठक में मंजूर होने के बाद अब जल्द ही उसपर मुहर लगने वाली है. आतिशी 21 सितंबर को CM पद की शपथ ले सकती है. इस सिलसिले में LG विनय सक्सेना ने राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय में पत्र भेज दिया है हालांकि केजरीवाल की ओर से CM पद की शपथ दिलाने की कोई तिथि प्रस्तावित नहीं की गई है. इस बीच, केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुना है और आतिशी ने LG विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर शपथ दिलाने का आग्रह किया था. बता दें कि शराब नीति मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था.

Leave a Comment

Read More