दिनांक:20/10/2025
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
गौतमबुद्ध नगर न्यूज़:दीपावली के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा ने दी शुभकामनाएं।
गौतमबुद्ध नगर।
दीपों के पर्व दीवाली के शुभ अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के युवा प्रदेश अध्यक्ष शाहरुख मालिक ने थाना बादलपुर के SHO अमित बढ़ाना जी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

इस दौरान शाहरुख मालिक जी ने कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। हमें इस पावन त्योहार पर समाज में भाईचारा, एकता और प्रेम का संदेश देना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए SHO अमित बढ़ाना जी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान यूनियन सदैव समाज में समरसता और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली का पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि हम सभी एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां साझा करें और देश की उन्नति में योगदान दें।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




