दिनांक:25/10/2025
रिपोर्ट by: जगदीश माकन
जिला हापुड़ (यूपी)
हापुड़। नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए हापुड़ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को वार्ड नंबर 7, मोहल्ला सोटावाली में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जी ने रीवन काटकर किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जी के पति श्रीपाल सागर, क्षेत्रीय सभासद अनुराग, वार्डवासियों सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सड़क निर्माण के शिलान्यास के दौरान मोहल्ले के लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र में लंबे समय से लंबित इस सड़क कार्य के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में सभी वार्डों का समान रूप से विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “नगर के प्रत्येक मोहल्ले की मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है। जनता की सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।”

कार्यक्रम के दौरान श्रीपाल सागर जी ने भी क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें सेवा का अवसर दिया है, उस पर हम खरे उतरेंगे। आने वाले समय में मोहल्ला सोटावाली समेत पूरे नगर में सड़क, नाली और पेयजल से जुड़े विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।मौके पर उपस्थित नागरिकों ने नगरपालिका अध्यक्ष और उनके सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य से मोहल्ले की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में विकास कार्यों को लेकर नई ऊर्जा और उम्मीद का माहौल देखा गया।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




