हापुड़ के तगाराय मोहल्ले में भीषण आग, रद्दी के गोदाम में लगी लपटें — प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू।

SHARE:

रिपोर्ट: शराफत सैफी /स्टार भारत न्यूज़ 24

स्थान: हापुड़, उत्तर प्रदेश

तारीख: 27 अक्टूबर 2025

हापुड़ के तगाराय मोहल्ले में भीषण आग, रद्दी के गोदाम में लगी लपटें — प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू।

हापुड़।
शहर के मोहल्ला तगाराय में रविवार की देर रात लगभग 11:30 बजे की घटना बताई गई उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पुराने रद्दी के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि मोहल्ले में धुआं और लपटों का गुबार फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना गोदाम मालिक हाजी आज़ाद को दी, जो मौके की ओर दौड़े।लोगों में मची भगदड़, आग बुझाने के लिए जुटे मोहल्लेवासी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही हाजी आज़ाद मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर कई मोहल्लेवासी भी उनके साथ भागे। जब सभी ने देखा कि गोदाम से तेज़ लपटें निकल रही हैं, तो लोगों ने गोदाम का ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। पानी की बाल्टियाँ और पाइपों से पानी डालने के बावजूद आग और भी तेज़ होती चली गई।

112 नंबर पर दी गई सूचना, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

हालात बिगड़ते देख एक युवक ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल की। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी।
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।

एडीएम मौके पर पहुंचे, जांच के दिए निर्देश

आग लगने की सूचना मिलते ही एडीएम हापुड़ स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।एडीएम ने निर्देश दिए हैं कि घटना की विस्तृत जांच कर यह पता लगाया जाए कि आग शॉर्ट सर्किट, मानवीय लापरवाही, या किसी अन्य कारण से लगी है।फिलहाल कोई जनहानि नहीं, नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा।

राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय गोदाम के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हालांकि आग में गोदाम में रखी काफी मात्रा में रद्दी, कागज़ और कबाड़ जलकर राख हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार गोदाम मालिक को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आंकलन फिलहाल जारी है।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More