लखनऊ: ठाकुर बिरादरी के कद्दावर किसान नेता सुधीर चौहान बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता।

SHARE:

दिनांक:01/11/2025

रिपोर्ट by: शराफत सैफी

लखनऊ: ठाकुर बिरादरी के कद्दावर किसान नेता सुधीर चौहान बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता।

हापुड़/लखनऊ।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। किसान आंदोलन से लेकर जनहित के मुद्दों तक अपनी सशक्त आवाज़ बुलंद करने वाले ठाकुर बिरादरी के कद्दावर किसान नेता सुधीर चौहान को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

पिछले महीने ही लखनऊ में किया था पार्टी ज्वाइन सुधीर चौहान ने बीते महीने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। तभी से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। अब वह अनुमान सही साबित हुआ है।

आठ साल से किसानों की आवाज़ बनकर रहे सक्रिय

पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों के हितों के लिए संघर्षरत सुधीर चौहान ने बीते आठ वर्षों से किसानों की आवाज़ बनकर कार्य किया। लगातार आंदोलनों और धरनों में सक्रिय रहने के चलते उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा और उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए।

फिर भी उन्होंने कभी अपनी विचारधारा और किसान हित की राह नहीं छोड़ी।

किसानों की आवाज़ को लखनऊ से दिल्ली तक पहुंचाने का संकल्प सुधीर चौहान का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों की आवाज़ लखनऊ तक तो पहुंचती है, परंतु सचिवालय की चौखट पर दम तोड़ देती है।अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में वे किसानों और युवाओं की आवाज़ को देश के हर मंच तक पहुंचाने का काम करेंगे।राजपूत समाज और युवाओं को देंगे नई दिशा सुधीर चौहान ने कहा कि वे राजपूत समाज की सेकंड लाइन लीडरशिप तैयार करने के साथ-साथ सभी 36 बिरादरियों को जोड़कर समाजवादी विचारधारा को मज़बूत करेंगे।साथ ही शिक्षित और ऊर्जावान युवाओं को पार्टी से जोड़कर पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी परचम लहराने का संकल्प दोहराया।

पार्टी के लिए एक सशक्त चेहरा बनेंगे सुधीर चौहान

राजनीति, अर्थशास्त्र, भूमि अधिग्रहण और वैश्विक तकनीकी विषयों पर उनकी गहरी समझ के कारण पार्टी को राष्ट्रीय मंचों पर मजबूती मिलेगी।वे हमेशा प्रैक्टिकल सोच, डाटा और कलम की ताकत के समर्थक रहे हैं। अब राष्ट्रीय मीडिया मंचों पर बैठकर सत्ताधारी दलों के झूठे दावों की पोल खोलते हुए समाजवादी पार्टी का पक्ष सशक्त रूप में रखेंगे।

पश्चिम यूपी के युवाओं में जोश की लहर

सुधीर चौहान को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा से पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवाओं में भारी उत्साह है।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सुधीर चौहान का राष्ट्रीय स्तर पर आना समाजवादी पार्टी के लिए एक नया उर्जा स्रोत साबित होगा।

निष्कर्ष:सुधीर चौहान का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनना सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।अब देखना यह होगा कि आगामी चुनावी सत्र में यह नया चेहरा समाजवादी पार्टी को कितना मजबूती प्रदान करता है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More