जनपद हापुड़ सोसाइटी दोमी में सर्वसम्मति से सुबीश त्यागी हुए चेयरमैन निर्वाचित।

SHARE:

दिनांक:26/11/2025

रिपोर्ट by: जगदीश माकन

जनपद हापुड़ सोसाइटी दोमी में सर्वसम्मति से सुबीश त्यागी हुए चेयरमैन निर्वाचित।

आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को सोसाइटी दोमी में आयोजित बैठक में सभी निदेशकों ने सर्वसम्मति से सुबीश त्यागी को समिति का नया चेयरमैन चुन लिया। बैठक में मौजूद सभी डायरेक्टर्स ने उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए अपना समर्थन दिया।बताया गया कि सुबीश त्यागी इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों का उनका अनुभव समिति के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

चेयरमैन पद संभालने के बाद सुबीश त्यागी ने सभी निदेशकों तथा सोसाइटी दोमी के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ सोसाइटी के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।बैठक में सोसाइटी के सभी निदेशक उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 कि रिपोर्ट।

Read More