दिनांक:07/12/2025
रिपोर्ट by: प्रियदर्शी गुप्ता
हरदोई न्यूज़ अपहृत शिशु बरामद,दो अपहरणकर्ता दंपती गिरफ्तार,विद्यासागर पाल।
संडीला/हरदोई जनपद
जनपद हरदोई के थाना संडीला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आभूषण, मोबाइल फोन, नगदी और करीब एक माह के अपहृत बच्चे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार 04 दिसंबर को बेगमगंज निवासी विजय कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी आठ माह पूर्व आर्य समाज मंदिर में हुई पत्नी मोहिनी 03 दिसंबर की रात उसकी बहन के एक माह के बच्चे, घर में रखे आभूषण, मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता न लगने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में मामला गंभीर पाया गया, जिसके बाद टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों अमित पुत्र शिव शर्मा और उसकी पत्नी मोहिनी उर्फ मोनिका, निवासी भमरौली विहार कॉलोनी थाना ठाकुरगंज लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अपहृत बच्चा, दो मोबाइल, 8 बिछिया और 1057 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अमरेश कुमार,उ0नि0 करुणेश पाठक, हे0का0 धर्मेश कुमार,का0 सचिन शाक्य,का0 सुमित सागर व म0का0 ममता सिंह शामिल रही। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




