संडीला में एस.आई.आर. मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान, अतुल तिवारी ने लिया बूथवार जायजा।

SHARE:

दिनांक:10/12/2025

रिपोर्ट by: प्रियदर्शी गुप्ता 

संडीला में एस.आई.आर. मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान, अतुल तिवारी ने लिया बूथवार जायजा।

संडीला/हरदोई विधानसभा 161 संडीला के नगर क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सहसंयोजक अतुल तिवारी द्वारा मंगलवार को दो शक्ति केंद्रों—बरौनी चौपार टोला अशराफ टोला और अशराफ टोला बजाजा—के सभी बूथों की प्रशासनिक बैठक में सहभागिता की गई।बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक आशीष प्रकाश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, शरद चौरसिया, स्पर्श गुप्ता, सहित सभी BLO-1, BLA-2 और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। अतुल तिवारी ने प्रत्येक बूथ पर चल रही मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों व पदाधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।

अभियान के दौरान अतुल तिवारी ने बताया कि कई ऐसे मतदाता, जो दैनिक मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं, उनके SIR फॉर्म मोबाइल के माध्यम से विवरण मंगाकर भरवाए गए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।कार्यकर्ताओं और BLO टीम के सामूहिक प्रयास से लगभग 72 फॉर्म विभिन्न बूथों पर भरे गए, जिससे मतदाता सूची सुधार अभियान को गति मिली।अतुल तिवारी ने कहा कि SIR अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और टीम इस कार्य को गंभीरता व पारदर्शिता के साथ पूरा कर रही है।

स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर की रिपोर्ट।

Read More