चलती कार की छत पर डांस का वीडियो वायरल, हापुड़ पुलिस ने 34,500 रुपये का चालान किया।

SHARE:

दिनांक:10/12/2025

रिपोर्ट by: जगदीश माकन

चलती कार की छत पर डांस का वीडियो वायरल, हापुड़ पुलिस ने 34,500 रुपये का चालान किया।

जनपद हापुड़ में एक युवक द्वारा चलती कार की छत पर खड़े होकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कार मालिक/चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच के बाद गाड़ी की पहचान की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 34,500 रुपये का चालान जारी किया गया है।

हापुड़ पुलिस की अपील

हापुड़ पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं और किसी भी प्रकार के स्टंट, खतरनाक हरकत या लापरवाही से अपनी तथा दूसरों की जान को जोखिम में न डालें।पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Read More