सीतापुर में कॉनसेप्ट कार्स लिमिटेड, सीतापुर में ESIC स्वास्थ्य कैंप का सफल आयोजन।

SHARE:

दिनांक:11/12/2025

लोकेशन: खैराबाद, सीतापुर

रिपोर्ट by: संवादाता सलमान खान

सीतापुर में कॉनसेप्ट कार्स लिमिटेड, सीतापुर में ESIC स्वास्थ्य कैंप का सफल आयोजन।

खैराबाद, सीतापुर कॉनसेप्ट कार्स लिमिटेड, सीतापुर परिसर में आज ई.एस.आई.सी. (ESIC) द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर कर्मचारियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कैंप में उपस्थित सभी कर्मचारियों को आवश्यक दवाइयाँ नि:शुल्क वितरित की गईं। इसके साथ ही ESIC से मिलने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं, लाभों और योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

संस्था के प्रबंधन द्वारा बताया गया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिससे वे समय–समय पर स्वास्थ्य जांच करवाकर स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

 

Read More