दिनांक:11/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता पुनित कुमार शुक्ला
हरदोई के टोडरपुर में धूमधाम के साथ निकाली गई भव्य राम बारात।
टोडरपुर, हरदोई टोडरपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार को राम बारात का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। कमेटी अध्यक्ष नीलकमल नीलू मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई यह राम बारात गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर सैदपुर चौराहे तक पहुंची, जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बारात में शामिल विभिन्न आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, डीजे और बैंड-बाजे की धुनों पर बाराती रास्ते भर झूमते और थिरकते नजर आए।

राम बारात की यह शोभायात्रा टोडरपुर गांव से होते हुए सैदपुर गांव और बस अड्डे तक पहुंची। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने बारात का गर्मजोशी से स्वागत किया और जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई।धार्मिक आस्था और परंपरा से ओतप्रोत यह कार्यक्रम गांव की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक रहा। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




