भरखनी गांव में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम, एएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या।

SHARE:

दिनांक:12/12/2025

रिपोर्ट by: जिला संवादाता विष्णुकांत बाजपेई 

भरखनी गांव में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम, एएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या।

पाली थाना क्षेत्र के भरखनी में शुक्रवार शाम को सहायक पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद की अगुवाई में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। एएसपी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया।

एएसपी शाहाबाद ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होना बेहद जरूरी है, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सके। उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय करने पर जोर देते हुए कहा कि समिति के माध्यम से गांव की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जाएगी। संवाद के दौरान क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर विशेष चर्चा हुई। एएसपी ने ग्रामीणों को किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साइबर ठगी से बचाव के लिए उन्होंने जागरूक रहने, अनजान कॉल व लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

सड़क सुरक्षा के महत्व पर बोलते हुए एएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बच्चों की शिक्षा को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More