Hardoi news पाली-नकटौरा नहर मार्ग बदहाल, अधूरा पड़ा निर्माण, ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया।

SHARE:

दिनांक:12/12/2025

Hardoi news पाली-नकटौरा नहर मार्ग बदहाल, अधूरा पड़ा निर्माण, ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया।

रिपोर्ट by:ब्यूरो चीफ बिष्णुकान्त बाजपेई स्टार भारत 24 न्यूज़ चैनल

पाली-नकटौरा नहर मार्ग पर शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 6 महीने से बंद पड़ा है। ठेकेदार ने पुरानी सडक को पूरी तरह तोड़कर डाल दिया है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी मिट्टी और उड़ती धूल लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कुछ समय तक मशीनें चलीं, लेकिन इसके बाद काम पूरी तरह ठप हो गया। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से मार्ग की हालत और बदतर हो गई थी, वहीं अब सूखे मौसम में धूल के गुबार से वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। बाइक सवारों के फिसलने और चार पहिया वाहनों के गड्ढों में फंसने का खतरा बना रहता है, इस मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीण सुभाष सिंह और यमीन ने अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि सड़क निर्माण अटके रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में इस रास्ते से निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More