दिनांक:13/12/2025
रिपोर्ट by: जगदीश माकन
14 दिसंबर की महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं से की अपील।
सुबह 7:30 बजे दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कारों में दिल्ली के लिए रवाना होंगे कांग्रेसी
हापुड़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिले के समस्त कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को प्रस्तावित महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह महारैली लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसी शामिल हों।

राकेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी-अपनी कारों से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने और अनुशासन के साथ रैली में भाग लेने की अपील की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और यह महारैली उसी संघर्ष की एक कड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आयोजन कांग्रेस की ताकत और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।




