दिनांक:15/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता आरिफ खान
ग्राम पंचायत सचिवों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी, 17 सचिवों ने डीएससी जमा कर शुरू किया असहयोग।
महमूदाबाद, सीतापुर प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों का शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक सत्याग्रह लगातार जारी है। ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति एवं मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्य कराए जाने का विरोध जताते हुए आंदोलन तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को महमूदाबाद विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सामूहिक पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से सचिवों ने बताया कि 1 दिसंबर को सौंपे गए ज्ञापन में रखी गई मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

मांगें लंबित रहने से आक्रोशित महमूदाबाद विकासखंड के 17 ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी डीएससी/ऑनलाइन सिस्टम जमा कर असहयोग आंदोलन की शुरुआत कर दी है। सचिवों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।इस बीच पंचायत कार्यों पर पड़ने वाले प्रभाव और प्रशासन की आगे की रणनीति को लेकर सभी की नजरें बनी हुई हैं।





