पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई।

SHARE:

दिनांक:18/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी 

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई।

हापुड़ | पिलखुवा के थाना पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी सिखेड़ा द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना रहा।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी दी, साथ ही ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और गलत दिशा में ड्राइविंग जैसे नियम उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें।

सिखेड़ा पुलिस चौकी द्वारा चलाया गया यह अभियान स्थानीय नागरिकों के बीच यातायात नियमों को लेकर सकारात्मक संदेश देने में प्रभावी साबित हुआ। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।इस विशेष अभियान में SI रविंद्र मालिक, SI झम्मन सिंह, SI नीरज कुमार, महिला SI रेखा भदौरिया, हेड कांस्टेबल अंकित राणा, कांस्टेबल रुचिन मलिक, महिला कांस्टेबल प्रीति, महिला कांस्टेबल रीना, SI प्रवेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल परवीन कुमार शामिल रहे।

मौके पर चौकी इंचार्ज सिखेड़ा राहुल सिसोदिया भी उपस्थित रहे और अभियान का नेतृत्व किया।

Read More