हापुड़ कांग्रेसियों ने किया बीजेपी कार्यालय का घेराव, भाजपा पदाधिकारियों से की माफी की माँग।

SHARE:

दिनांक:18/12/2025

रिपोर्ट by: संवाददाता जगदीश माकन 

हापुड़ कांग्रेसियों ने किया बीजेपी कार्यालय का घेराव, भाजपा पदाधिकारियों से की माफी की माँग।

हापुड़ में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया और भाजपाई पदाधिकारियों से माफी की माँग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस जन दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार HPDA कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से सैकड़ों कांग्रेस जनों के साथ नारेबाजी करते हुए बीजेपी के जिला मुख्यालय पर पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हैं कि भाजपा ने 11 साल से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर झूठे आरोप लगाकर नेताओं की छवि को धूमिल किया हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार द्वारा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं के खिलाफ राजनैतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से गैर कानूनी तरीके से कार्यवाही की जा रही है, जो आज पूरे देश में बेनकाब हो गई हैं।

शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा। कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर यंग इंडियन मामले को लेकर ईडी की कार्यवाही की गई, जिसका मामला न्यायालय ।ए चल रहा था। माननीय न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला देते हुए सोनिया गांधी जी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ ईडी द्वारा की जा रही कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया हैं। उन्होंने बताया कि अदालत ने फैसला दिया हैं कि ईडी का मामला उसके क्षेत्राधिकार से बाहर हैं। साथ ही न्यायालय ने यह भी कहा कि इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं, अपराध की कोई आय नहीं और संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं हुआ हैं।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा। कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए सभी आरोप न्यायालय की ओर से निराधार घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी आरोप निम्न स्तरीय राजनीति, देश की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित हैं। माननीय न्यायालय के आदेश से इस तानाशाह भाजपा सरकार के मंसूबे पूरे देश के सामने बेनकाब हो गए हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि रात 11 बजे से ही पुलिस प्रशासन भाजपा कार्यालय के घेराव की खबर को लेकर लगातार उनके घरों और कार्यालयों पर चक्कर लगा रहीं हैं। गुरुवा सुबह 10:30 बजे SHO हापुड़ देवेंद्र बिष्ट ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को नज़रबंद करने की कोशिश की। जिसका फोटो तभी सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर चल पड़ी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने SHO हापुड़ देवेंद्र बिष्ट जी को बताया कि उनकी पार्टी द्वारा प्रदेश भर में बीजेपी कार्यालय का घेराव बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से किया जायेगा। कोई भी अनुशासन हीनता और अनियमितता उनके कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम स्थल पर नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नजरबंद की खबर का जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत फोटो को सोशल मीडिया पर से डिलीट करवाया। बीजेपी कार्यालय का घेराव करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, डॉक्टर वी सी शर्मा, आई सी शर्मा, जितेंद्र सिंह, सीमा शर्मा, एजाज अहमद, वी सी शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, यशपाल ढिलोर, भरतलाल शर्मा, शाकिब अली, लोकपाल सागर, सौरभ शर्मा, सतेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, मेजर शौकीन चौधरी, संजय छाबड़ा, अहलावत चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सरला देवी, नरेश भाटी, कुंवर मजहर खान, लाल बहादुर, नफीज खान, मोहम्मद परवेज, जकी गोहरी, निसार खान, मुजम्मिल मलिक, रवींद्र गुर्जर, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अनुज कुमार एडवोकेट, कुसुम लता, जस्सा सिंह, तारेश्वर त्यागी, देवेंद्र कुमार, सुखपाल गौतम, सुरेन्द्र सिंह, दिव्यांशु चतुर्वेदी, कादिर अली, गोपाल भारती, हैदर अली, अनूप कर्दम, शिवम् सागर आदि पदाधिकारी गण व कांग्रेस जन मौजूद रहे.!

Read More