दिनांक:17/12/2025
रिपोर्ट by: संवाददाता जगदीश माकन
हापुड़ में पेंशनर्स दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक।
जनपद हापुड़ में पेंशनर्स के हितों एवं समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पेंशनर्स दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था एवं पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्था सहित विभिन्न सक्रिय संगठनों के सैकड़ों पेंशनर्स ने सहभागिता की।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पारूल सिंह ने किया। उन्होंने पेंशनर्स दिवस आयोजित किए जाने के उद्देश्य, महत्व एवं पेंशनर्स के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने दिनांक 25 जुलाई 2025 को आयोजित पेंशनर्स समाधान दिवस में पेंशनर्स द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए निर्देशों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने जुलाई 2025 में पेंशनर्स समाधान दिवस आयोजित किए जाने पर जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही जिले के सभी सक्रिय पेंशनर्स संगठनों की ओर से संयुक्त ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा दो बार अनुरोध किए जाने के बावजूद चार माह से अधिक समय से आदेशों का अनुपालन न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

बैठक में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य व विजय पाल आर्य, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिला महासचिव नरेन्द्र कुमार शर्मा तथा संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था के धर्मेन्द्र कुमार जाखड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार को आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना में संशोधन कराए जाने हेतु माननीय प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।बैठक में नगर पंचायत बाबूगढ़ के पेंशनर्स के वर्षों से लंबित अवशेषों तथा विगत दस माह से लंबित पेंशन भुगतान की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।कार्यक्रम के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनर्स मूर्ति देवी, मेजर मुखवीर सिंह, प्रेमचंद शर्मा, खान श्री एवं देव शर्मा को जिलाधिकारी द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

पेंशनर्स दिवस में महेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष, जगवीर सिंह प्रचार मंत्री, नरेन्द्र कुमार शर्मा महासचिव पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्था, किरेंद शर्मा, कटार सिंह उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह अपर सचिव, जगनंदन कुमार, सुरेश चंद शर्मा, मुनेंद्र त्यागी, ब्रजेश चंद शर्मा, प्रवेश भटनागर, ऋषिपाल, ब्रह्मपाल, महेश कुमार शर्मा, राम भरोसे शर्मा, बी.डी. त्यागी, रामपाल सिसौदिया समाना, योगेश वर्मा, नरेन्द्र शर्मा, राम किशन सिंह, महेश चंद शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, अनिल कुमार, खेमचंद (बाबूगढ़), भागमल, राजकुमार, मदन त्यागी, ओमप्रकाश सहित सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित रहे।कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन पर वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित पेंशनर्स का आभार व्यक्त किया गया।





