दिनांक:20/12/2025
रिपोर्ट by: जिला प्रभारी मोहसिन खान
बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, 120 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर।
बुलंदशहर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात बुलंदशहर श्रीमती पूर्णिमा सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष यातायात सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर दोपहिया, तिपहिया, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रि के समय एवं कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
अभियान के दौरान वेब शुगर मिल क्षेत्र में 120 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
इस मौके पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए रात्रि में वाहनों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने, रिफ्लेक्टर का उपयोग करने, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि रिफ्लेक्टर का प्रयोग विशेष रूप से कोहरे एवं अंधेरे में दुर्घटनाओं से बचाव में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।

अंत में यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगवाएं और सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।





