जी.एस. सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल में 24 बेड क्षमता वाली अत्याधुनिक एच.डी.यू. का शुभारंभ।

SHARE:

दिनांक:30/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

जी.एस. सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल में 24 बेड क्षमता वाली अत्याधुनिक एच.डी.यू. का शुभारंभ।

जी.एस. सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल में मंगलवार को मेडिसिन विभाग के अंतर्गत 24 बेड क्षमता वाली नई एच.डी.यू. (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) का शुभारंभ किया गया। यह एच.डी.यू. पूरी तरह वातानुकूलित है और अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम सहित सभी आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा।अस्पताल में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और गंभीर रोगियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस नई एच.डी.यू. इकाई की स्थापना का निर्णय लिया गया। शुभारंभ अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नई इकाई को जनसेवा के लिए समर्पित किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रूपाली शर्मा ने कहा कि जी.एस. सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल एवं विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की उन्नति वहां कार्यरत कर्मचारियों की निष्ठा, मेहनत और आमजन के विश्वास पर निर्भर करती है। डॉ. शर्मा ने बताया कि संस्थान के चेयरमैन श्री गंगाशरण शर्मा ने क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था, जिसे आज साकार किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल में वर्तमान में न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, कैंसर सहित सभी प्रमुख चिकित्सा विभागों में आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अस्पताल आयुष्मान भारत योजना, ई.एस.आई., भूतपूर्व सैनिक, नॉर्दर्न रेलवे एवं विभिन्न बीमा योजनाओं के अंतर्गत भी मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. गगन सक्सेना, उपनिदेशक मनोज शिशौदिया, एस.एन. सिंह, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट डॉन वर्गीस, अभिनव सचान, जॉसिना सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नई एच.डी.यू. इकाई को क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Read More