हापुड़ नगर पुलिस की सख्ती: पुलिस से अभद्रता व धक्का-मुक्की करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:29/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़ नगर पुलिस की सख्ती: पुलिस से अभद्रता व धक्का-मुक्की करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

हापुड़। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार चेकिंग के समय आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और सरकारी कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों और पुलिस कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More