दिनांक:28/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
हापुड़ में विकास कार्यों की सौगात: वार्ड 16 में सीसी रोड, खड़ंजा व नाला निर्माण का भव्य उद्घाटन।
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 16 श्री सुरेश तोमर द्वारा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों में सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित किया गया।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खेड़ा में सीसी रोड, बिछुपुरा में सीसी रोड, हावल में खड़ंजा निर्माण तथा मदापुर मुस्तफाबाद में नाले के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इन सभी विकास कार्यों का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पति श्री प्रमोद नागर एवं जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 16 श्री सुरेश तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुमित शिशौदिया (वार्ड संख्या 19) एवं जिला पंचायत सदस्य हरिओम चौहान (वार्ड संख्या 18) विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और नाला निर्माण से जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली जैसे बुनियादी विकास कार्य गांवों की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं।

जिला पंचायत सदस्य सुरेश तोमर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी। वहीं मुख्य अतिथि प्रमोद नागर ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जी.एस. राणा, राजू त्यागी, सुशील कुमार तोमर, देविंदर तोमर, सद्दाम, सनवर अली, डॉ. मयंक राघव, मोहित राघव, डॉ. योगेंद्र राघव, डॉ. दिलशाद सैफी, ओमवीर जाटव, गांधी जाटव, राजपाल, बिजेंदर, जयपाल, सोनवीर, जगदीश, चरण सिंह, प्रताप सिंह, प्यारेलाल जाउल, आसिफ चौधरी, हाजी तोहिद, ताहिर चौधरी, जाकिर अली, मौमीन, शाहिद चौधरी, फरियाद भाई, फैजल भाई, मास्टर फैज मोहम्मद, प्रधान जी तकी, प्रधान जी मौमीन, मास्टर जी, नदीम भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गांवों के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।




