दिनांक:30/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर ग्राम राजपुर में फहराया गया पार्टी ध्वज, राष्ट्रगान के साथ दी गई सलामी।
हापुड़। कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ के ग्राम राजपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पार्टी का झंडा फहराया और राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव कुंवर मजहर खान ने की।झंडारोहण के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी की स्थापना और मजबूती में अनेक महापुरुषों और नेताओं ने अपना बलिदान दिया है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की आजादी और लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस सहित कई महान नेताओं के संघर्ष और त्याग से कांग्रेस पार्टी ने 140 से अधिक वर्षों का गौरवपूर्ण सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस नेताओं के योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और कभी धर्म व जाति की राजनीति नहीं करती।पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. शोएब ने कहा कि आज राहुल गांधी देशभर में पार्टी और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा की गई पदयात्राओं ने यह संदेश दिया है कि वे आम जनता की समस्याओं के साथ खड़े हैं और देश को एकजुट रखना चाहते हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शहजादा चौधरी ने किया।इस अवसर पर पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, लाल बहादुर, नफीज खान, मोहम्मद परवेज, जितेंद्र नागर, बिजेंद्र त्यागी, डॉ. फराहीम, हकीमुद्दीन अली, लताफत राव, प्रधान शाहिद, दानिश अली, अब्दुल मलिक, नंबरदार इकबाल, कुंवर मुस्तफा, डॉ. सफदर खान, सरताज, मुर्तजा खान, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, यशपाल ढिलोर, विनोद कर्दम, रईस अन्नू, निसार खान, मुजम्मिल मलिक, अनूप कर्दम, शिवम कुमार, दिव्यांशु चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।





