लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।

SHARE:

दिनांक:30/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।

हापुड़। लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित टू नाइट में भव्य एवं गरिमामय अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिष्ठापन अधिकारी वी.डी.जी. वन आदित्य गुप्ता ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं सेवा भाव की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विनीत गुप्ता को अध्यक्ष, मुकुल त्यागी को प्रथम उपाध्यक्ष, नीरज अग्रवाल को द्वितीय उपाध्यक्ष, सुमित कंसल को सचिव, मोहित अग्रवाल को संयुक्त सचिव, अभिषेक सिंघल को कोषाध्यक्ष, ललित जिंदल को संयुक्त कोषाध्यक्ष, डॉ. आनंद प्रकाश को एल.सी.आई.एफ., मनोज गोयल को सेवा चेयरपर्सन, संजीव गुप्ता को सदस्यता चेयरपर्सन तथा डॉ. अनिल बाजपेई को मार्केटिंग चेयरपर्सन पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही विकास गुप्ता, गोपाल गर्ग, राम किशन, अमित गोयल, अशोक मित्तल, डी.डी. हरित, ललित गोयल, अतुल शर्मा, प्रमोद जिंदल, संजीव सिंघल, सरदीप सिंह, शैलेश सिंघल एवं अतुल अग्रवाल को निदेशक पद की शपथ दिलाई गई।दीक्षा अधिकारी वी.डी.जी. टू नवनीत अग्रवाल ने नए सदस्यों ललित गोयल, प्रमोद जिंदल, अनिल गोयल, अभिषेक सिंहल एवं संजीव सिंहल को शपथ दिलाते हुए सेवा, समर्पण और नेतृत्व के मूल मूल्यों पर प्रकाश डाला।

समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय सिसोदिया ने लायंस आंदोलन को मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम बताया और नव-निर्वाचित टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने कहा कि वे अपनी पूरी टीम के सहयोग से समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डिस्ट्रिक्ट एंबेसडर डॉ. अनिल बाजपेई ने किया।

समारोह में संयोजक संजीव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंहल ने भी अपने विचार साझा किए। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरविंद संगल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी विशाल मल्होत्रा तथा मुकुल त्यागी ने भी समारोह को संबोधित किया।इस अवसर पर मनोज गोयल, संजीव गुप्ता एवं शैलेश सिंहल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और सेवा-भाव के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Read More