पिलखुवा में घर में चोरी करते शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार, जेवरात व कार की चाबियां बरामद।

SHARE:

दिनांक:03/01/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा में घर में चोरी करते शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार, जेवरात व कार की चाबियां बरामद।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र में चोरी की एक वारदात को अंजाम देते हुए एक शातिर चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मकान मालिक ने सतर्कता दिखाते हुए घर में चोरी कर रहे आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और तत्काल थाना पिलखुवा पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरन सिंह निवासी ग्राम खेड़ा, थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मंगलसूत्र, दो कड़े, वैगनआर कार की चाबी और सेफ की दो चाबियां बरामद की गई हैं।पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

थाना पिलखुवा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और सख्त कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।

Read More