पिलखुवा पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:04/01/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई थाना पिलखुवा क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पहला नाम कृष्ण पुत्र राजेन्द्र, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी रमपुरा बताया गया है। वहीं दूसरे अभियुक्त की पहचान राजेन्द्र पुत्र टुक्कीचंद, निवासी रमपुरा, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।पिलखुवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More