सिखेड़ा गांव में तालाब किनारे कूड़े का ढेर, प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीण परेशान।

SHARE:

दिनांक:04/01/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

सिखेड़ा गांव में तालाब किनारे कूड़े का ढेर, प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीण परेशान।

जनपद हापुड़ से एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आ रही है। थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में तालाब के बराबर में लंबे समय से पड़ा कूड़े का ढेर प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर पेश कर रहा है। गांव में फैली गंदगी के कारण न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि ग्रामीणों और राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर से लगातार बदबू फैल रही है, जिससे आसपास रहना दूभर हो गया है। वहीं मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम स्तर से लेकर संबंधित अधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही कूड़ा नहीं हटाया गया और नियमित सफाई व्यवस्था नहीं की गई, तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी बीमारी के फैलने का इंतजार कर रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र संज्ञान लेते हुए तालाब के पास पड़े कूड़े को तत्काल हटवाया जाए और गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारी से राहत मिल सके।अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर ग्रामीणों को यूं ही गंदगी में जीवन गुजारने के लिए मजबूर रहना पड़ेगा।

Read More