भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक पिलखुवा में संपन्नग्राम ककराना की दो प्रमुख मांगों को लेकर 16 जनवरी को एसडीएम के माध्यम से सौंपा जाएगा ज्ञापन।

SHARE:

दिनांक:11/01/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक पिलखुवा में संपन्नग्राम ककराना की दो प्रमुख मांगों को लेकर 16 जनवरी को एसडीएम के माध्यम से सौंपा जाएगा ज्ञापन।हापुड़ में भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत, जिला हापुड़ के विकास खण्ड धौलाना अंतर्गत नगर पिलखुवा में कमला भवन पिलखुवा पर संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन नगर मंत्री थान सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता खण्ड अध्यक्ष महिपाल तोमर ने की।

बैठक में विकास खण्ड धौलाना के ग्राम ककराना से जुड़ी दो प्रमुख समस्याओं—

नाले के चौड़ीकरण तथा किसानों को खाद वितरण में हो रही अनदेखी—को प्रमुखता से उठाया गया। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 16 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम धौलाना के माध्यम से जिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर जिला महिला प्रमुख सीमा ठाकुर ने भारतीय किसान संघ की रीति-नीति, उद्देश्य एवं संगठनात्मक संरचना पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं जिला सह मंत्री देवेंद्र राणा ने किसानों को जैविक खेती की विधि एवं उसके लाभों के विषय में जानकारी दी।

बैठक में नगर अध्यक्ष पिलखुवा ब्रजमोहन सिंह, सचिन शर्मा (खण्ड उपाध्यक्ष धौलाना), रविन्द्र तोमर (अध्यक्ष ग्राम समिति सिखेड़ा), राजू वेद (अध्यक्ष बझेड़ा समिति), इन्द्रपाल राणा (अध्यक्ष ककराना), त्रिभुवन राणा (मंत्री ककराना), अंगद तोमर (अध्यक्ष गालन्द समिति) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा जितेन्द्र राणा (खण्ड युवा प्रमुख सपनावत), हेमराज (अध्यक्ष समिति सपनावत), राहुल कुमार, प्रेमपाल, पवन कुमार, राजकुमार समेत अनेक किसान एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान खण्ड समिति में चन्द्रपाल मास्टर को खण्ड भू-राजस्व धौलाना का दायित्व सौंपा गया, वहीं नगर पिलखुवा में उन्हें नगर सह मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर खण्ड अध्यक्ष महिपाल तोमर ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।अंत में नगर अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की है।

Read More