संडीला/हरदोई मुरार नगर वार्ड-6 में मृत गौ माता का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार।

SHARE:

दिनांक:04/02/2026

रिपोर्ट by: सूरज गुप्ता/सहयोगी अंसार अंसारी 

संडीला/हरदोई मुरार नगर वार्ड-6 में मृत गौ माता का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार।गौ गीता गंगा रक्षा मंच ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी।

ग्राम सभा सोम के मुरार नगर वार्ड संख्या-6 में गौ माता के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिलते ही गौ गीता गंगा रक्षा मंच तुरंत सक्रिय हो गया।संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता विवेक मिश्रा (विराट) ने त्वरित पहल करते हुए जेसीबी की व्यवस्था कराई और अपने सहयोगियों के साथ गौ माता के पार्थिव शरीर का विधिवत व सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।

इस मानवीय और सराहनीय कार्य में ग्राम सभा सोम के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद उर्फ पप्पू का विशेष योगदान रहा।मौके पर गौ गीता गंगा रक्षा मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें आलोक पांडे उर्फ सूरज, शिवा सिंह, विवेक शुक्ला, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, राम प्रवेश यादव, मुकेश द्विवेदी, मो. हसीब सहित अन्य लोग शामिल रहे।इस पहल के माध्यम से संगठन व स्थानीय नागरिकों ने मानवीय संवेदना, सामाजिक सद्भाव और गौ-सेवा का सशक्त व प्रेरणादायी संदेश दिया।

Read More