दिनांक:06/02/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
सिखेड़ा में चंद्रशेखर आज़ाद समाज पार्टी का भव्य सभा सम्मेलन, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर।
जनपद हापुड़ के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चंद्रशेखर आज़ाद समाज पार्टी द्वारा एक भव्य सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सुनील कुमार जी एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष हापुड़ उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सिखेड़ा वार्ड नंबर 15 से जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार ने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद समाज पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी। क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अजय कुमार जी, भूरे निडोरी, राजीव कुमार, अमित कुमार, प्यारे लाल जी, मुस्तफा नेताजी, बाबा उस्मान, फारूख (पूर्व प्रधान), माननीय अब्बास मस्तान प्रधान, बाबा कालू, नाम रतन और नरेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।सभा में उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और संगठन की मजबूती को दर्शाता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




