दिनांक:05/02/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में शिक्षा अभियान को नई गति, 250 से अधिक छात्रों को मिली पाठ्य सामग्री व सम्मान।
गढ़मुक्तेश्वर | हापुड़
“गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के हर बच्चे के हाथ में किताब और हर नौजवान के पास रोजगार” के विचार और संकल्प के साथ पिछले 10 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित हरिहरनाथ शास्त्री इंटर कॉलेज में एक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उन्हें आवश्यक पाठ्य सामग्री वितरित की गई। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रेरित करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे मजबूत नींव है और हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए।आयोजकों ने जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आगामी 31 मार्च 2026 तक गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कुल 5000 छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

आशुतोष शर्मा, विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर, ने कहा कि यह पहल शिक्षा और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक सतत प्रयास है, जो आने वाले समय में और व्यापक रूप लेगा।कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।




